सिरसागंज: शराबबंदी के बीच अवैध शराब बिक्री करते कार समेत आरोपी गिरफ्तार, अरांव पुलिस ने नगला नरैनी ठार जाने वाले रास्ते से दबोचा
फिरोजाबाद के थाना अरांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने रविवार को शराबबंदी के दौरान अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को अंग्रेजी शराब, बीयर और शराब परिवहन में प्रयुक्त कार समेत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।