नरवर। नरवर अंचल में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। विभिन्न शासकीय एवं सामाजिक संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया गया।