कुडू: चांपी पंचायत में जय श्रीराम समिति की नई कमेटी गठित, शंकर प्रजापति अध्यक्ष, दुर्गा प्रजापति महामंत्री नियुक्त
लोहरदगा जय श्रीराम समिति की बैठक गुरुवार शाम 7 बजे कुडू प्रखंड के चांपी गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष बजरंग करूवा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला पदाधिकारियों के साथ समिति के सदस्य शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन के विस्तार, मजबूती और पंचायत स्तर पर समिति की गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने को लेकर विचार-विमर्श करना था।