मेरठ: कांवड़ लेकर निकला 14 वर्षीय शिवभक्त हाईवे पर बेहोश मिला, पोस्ट का ADG ने लिया संज्ञान, जानी पुलिस ने किया बरामद
Meerut, Meerut | Aug 13, 2026 कांवड़ लेकर घर से निकला 14 वर्षीय शिवभक्त पंकज संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिवार उसकी तलाश में जुटा था। इसी बीच इंस्टाग्राम पर उसकी गुमशुदगी की पोस्ट वायरल हुई, जिसका एडीजी जोन भानु भास्कर ने संज्ञान लिया। उनके निर्देश पर पुलिस ने तलाश शुरू की और करीब छह दिन बाद जानी पुलिस ने किशोर को अस्पताल से सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया।