छतरपुर सिटी कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2023 में सामने आए चिटफंड कंपनी में गबन के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया है।मामले की जानकारी देते हुए छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 16 अगस्त दोपहर करीब 3:00 बजे बताया कि वर्ष 2023 में चिटफंड कंपनी में गबन से संबंधित शिकायत सामने आई थी।