कुलपहाड़: अजनर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
महोबा के अजनर कस्बे में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। अजनर निवासी किशोरी उर्फ दास कुशवाहा के बड़े बेटे 30 वर्षीय मोती कुशवाहा ने सुबह खाना खाने के बाद मकान के पीछे लगे नीम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों के मुताबिक मोती को शराब पीने की आदत थी और वह आए दिन शराब का सेवन करता था।