Public App Logo
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!! 🇮🇳 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण के साथ समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभाग की **कार्यपालन अभियंता श्रीमती प्रतिभा नवरतन** सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में **राष्ट्रगान, वंदे मातरम् एवं छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’** की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। देशभक्ति के उत्साह से सराबोर इस आयोजन में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। 🇮🇳 **जय हिंद! जय छत्तीसगढ़!** 🇮🇳 #jaljeevanmission #hargharjal #jjmchhattisgarh - Raigarh News