Gaya - Nawada पथ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 120 पर तुंगी बाजार के समीप दुर्घटना में 60 वर्षीय महिला की मौत ।
गया-नवादा मुख्य मार्ग NH-120 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में करीब 60 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान विद्या देवी, पति नवल सिंह, ग्राम लाटाउर जिला नवादा के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मंझवे के पास शव को सड़क पर रखकर NH-120 को जाम कर दिया।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 13, 2026