रौन: पीएम ने रावतपुरा धाम में वाराणसी से वड़नगर जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्सों को आभासी रूप से संबोधित किया
Ron, Bhind | Sep 24, 2026 भिंड सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी से वड़नगर तक विशेष बाइक यात्रा निकाली जा रही है।यात्रा में बड़ी संख्या में बाइकों पर सेवा यात्री शामिल हैं। बाइक यात्रा के भिण्ड पहुंचने पर जिले में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आज गुरुवार के रोज सुबह 11 बजे जिले के रावतपुरा धाम में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पीएम ने वर्चुअल रूप से बाइक यात्रियों से संवाद किया