हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ के अमरपुरा थेहड़ी में आंगन मिलन समारोह का आयोजन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का किया गया सम्मान
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव अमरपुरा थेहडी में आंगन मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक रोहित स्वामी सहित अनेको ग्रामीण मौजूद रहे।