ऊन: शामली जिले की ऊन चौकी पुलिस ने पिंडौरा के ग्रामीण को अवैध कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार
Un, Shamli | Sep 29, 2026 शामली जनपद के झिंझाना थानाक्षेत्र की ऊन चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्र के गांव पिंडौरा निवासी कन्हैया पुत्र अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार ग्रामीण के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।