कैराना: कैराना के मंडावर गांव में महिला ने ससुरालियों पर मारपीट और भाई की कार तोड़ने का लगाया आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Kairana, Shamli | Sep 28, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावर निवासी सादिका ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी शादी करीब दस वर्ष पूर्व शाहवेज के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 18 सितंबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने कमरे में लेटी हुई थी। आरोप है कि तभी उसका पति शाहवेज, जेठ शाहदीन और जेठानी महमूदा कमरे में आए और गाली-गलौज करने लगे।