हरिहरगंज: खड़गपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय को उच्चतर माध्यमिक बनाने की मांग, शिक्षा निदेशक से मिले हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि राजीव रंजन
हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय खड़कपुर के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर हरिहरगंज सांसद प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षा विभाग के डायरेक्टर राजेश प्रसाद से मुलाकात की। इसदौरान उन्होंने पलामू जिले की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।