सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जल जीवन मिशन के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला बिडौरी, विकासखंड छुईखदान में एक्सपोजर मीटिंग का आयोजन किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल के महत्व, जल संरक्षण, पेयजल की गुणवत्ता और जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में जल के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और स्वच्छ पेयजल से जुड़ी अच्छी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #SevaSankalp #JanSeva #JanBhagidari