गुमला: लिटाटोली के विद्यालय में ताला तोड़कर चोरी, चोर कंप्यूटर कक्ष से बैटरी समेत सामान ले गए
Gumla, Gumla | Oct 2, 2026 प्रोजेक्ट कार्तिक उरांव उच्च विद्यालय लिट्टाटोली में अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका दीप नगर निवासी रजनी माधुरी कुजूर ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 29 अक्टूबर को विद्यालय बंद होने के बाद अज्ञात चोरों