कुलपहाड़: महोबकंठ पुलिस ने रिवई मोड से 12 बोर तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
महोबकंठ। थाना महोबकंठ पुलिस ने प्रेमचन्द्र उर्फ बब्लू निवासी ग्राम पहाड़िया को रिवई मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 12 बोर का देशी तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।