शिवपुरी नगर: परिच्छा में खेत पर सो रही 70 वर्षीय महिला पर सियार का हमला, लाठी से बचाई जान, हाथ-सिर में गंभीर चोटें
शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के मोहनपुरा परिच्छा गांव में खेत पर फसल की रखवाली के लिए सो रही 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर सियार ने हमला कर दिया। महिला ने लाठी की मदद से सियार से मुकाबला कर खुद को बचाया, लेकिन हमले में उसके दोनों हाथों और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल महिला को आज गुरुवार की सुबह 9 बजे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।