हाथरस: हाथरस की महिला ने बड़ोदरा में किया सुसाइड, पैर पर लिखा सुसाइड नोट- अब पिटाई सहन नहीं कर सकती
हाथरस की रहने वाली महिला ने पति से परेशान होकर किया सुसाइड, उसके बाद अपने बाएं पैर पर लिखा- मैं इस दुनिया से जा रही हूं, अब तुम अपने परिवार को खुश रखना। मैं तुम्हारी पिटाई को और सहन नहीं कर सकती। सीमा के मायकेवालों की शिकायत पर पति सुधीर कुमार, ससुर अनेक सिंह और सास शीला देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है।