बैरगनियां: बैरगनिया में धान के खेत में करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत 3 की मौत
सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया प्रखंड के अख्ता पश्चिमी चकवा पंचायत स्थित तकिया टोला, वार्ड नंबर-5 में शनिवार की भोर दर्दनाक हादसा हो गया। धान के खेत में बिछाए गए खुले बिजली की तार की चपेट में आने से पति पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।