इंदरगढ़: ग्राम रानीपुरा में अवैध शराब बिक्री के विरोध में महिलाओं ने मोर्चा खोला, कलेक्टर को आवेदन दिया
इंदरगढ़ क्षेत्र में गांव-गांव गली-गली अवैध शराब, गांजा की बिक्री जोरों पर है, जिससे युवा एवं आमजन नशे की लत से परेशान हैं। इससे आहत होकर ग्राम रानीपुरा की महिलाओं ने नशे के खिलाफ साहसिक कदम उठाते हुए मंगलवार दोपहर 1 बजे दतिया कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में कलेक्टर को लिखित आवेदन दिया। महिलाओं ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि गांव में अवैध शराब बिक्री