कोंच: कोंच में पंचायत समिति की बैठक में हंगामे के बीच 2 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी
Konch, Gaya | Aug 11, 2026 प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। स्वच्छता विभाग और पीएचईडी के कर्मियों की लापरवाही को लेकर सदस्यों ने जमकर नाराजगी जताई। बैठक में कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।नोक-झोक के बीच चली बैठक में करीब 2 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का चयन किया गया।