चौथम: रुपनी में गड्ढे में डूबने से महादलित महिला की मौत, इलाके में कोहराम
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत पश्चिमी बौरने पंचायत के रुपनी में सोमवार सुबह एक महादलित महिला की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही चौथम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई में जुट गई है। बताया जाता है कि सोमवार सुबह रुपनी निवासी महेंद्र मल्लिक की 53 वर्षीय पत्नी शौच के लिए घर के बगल में गई थी।