Public App Logo
मध्य प्रदेश के जबलपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने सरकार और प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। तंखा ने इसे 'वोट चोरी नहीं, बल्कि सीधे सीट चोरी' करार देते हुए कहा कि यह प्रजातंत्र पर सरेआम डकैती है। उन्होंने साफ किया कि मीनाक्षी नटराजन पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं थी, सिर्फ एक नोटिस था। नामांकन की जांच उन्होंने खुद की थी और उसमें कोई गलती नहीं थी। इसके बावजूद बिना किसी ठोस केस के रिटर्निंग ऑफिसर ने सत्ता के दबाव में मनमानी करते हुए नामांकन रद्द कर दिया। विवेक तंखा ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कांग्रेस पार्टी से अपील की है कि इस तानाशाही के खिलाफ तुरंत सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाए और इस पूरी साजिश को जनता के सामने बेनकाब किया जाए। चुनावी प्रक्रिया में प्रशासन के इस रवैये को लेकर अब सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। #MadhyaPradesh #Jabalpur #Congress #VivekTankha #MeenakshiNatarajan #Democracy #MPPolitics #BreakingNews #Election2026 #FatafatNews - Ambikapur News