कालांवाली से बड़ी खबर | देसूमलकाना
एक पल की घटना ने दो परिवारों को गहरे सदमे में छोड़ दिया…
गांव देसूमलकाना के पास शुक्रवार रात एक कार अचानक अनियंत्रित होकर माइनर में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो किसानों की मौत हो गई।
👉 मृतकों की पहचान करीब 40 वर्षीय हरनैब सिंह और 70 वर्षीय वचित्र सिंह, निवासी देसूमलकाना, के रूप में हुई है।
👉 सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों को बाहर निकाला।
👉 शुरुआती जानकारी में सामने से आ रहे वाहन की तेज रोशनी के कारण कार का संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई गई है। हादसे की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
पुलिस जांच जारी है।
ऐसी स्थानीय खबरों के सबसे पहले अपडेट के लिए Dabwalinews.com को फॉलो करें।
#kalanwali #desumalkana #sirsa #haryana #accidentnews breakingnews sirsa_news haryananews dabwali dabwalinews