सोहागपुर: सावन के प्रथम सोमवार पर नगर के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह से चल रहा भोलेनाथ का जलाभिषेक
सोहागपुर। सावन मास के प्रथम सोमवार को नगर सहित आसपास के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतारें रात 8 बजे तक लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने पवित्र जलाशयों एवं मां नर्मदा का जल लाकर भगवान शिव का अभिषेक किया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।कांवड़िए कंधों पर पवित्र जल लेकर बोल बम के जयघ