पंचायतीराज चुनाव को लेकर शिव मंडल में भाजपा की बैठक, संगठन की मजबूती एवं चुनावी रणनीति पर मंथन
शिव। आगामी पंचायतीराज चुनावों को लेकर आज विधानसभा क्षेत्र शिव के शिव मंडल में भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में भाजपा नेता स्वरूपसिंह खारा ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद कर आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा बूथ स्तर तक प्रभावी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान शिव पंचायत समिति प्रभारी महावीरसिंह चुली, जिला परिषद वार्ड प्रभारी मूलसिंह राजपुरोहित एवं श्री मनोज जी भील सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी पंचायतीराज चुनावों में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा भाजपा के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश एवं रणनीति पर मंथन किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती के साथ आगामी पंचायतीराज चुनावों में पार्टी को विजय दिलाने का संकल्प लिया।
BJP Rajasthan BJP Barmer Swaroop Singh Khara Dr Priyanka Chaudhary
Barmer, Barmer | Oct 4, 2026