घोसी: नौसहरा चक गांव में एक महिला बिजली के झटके से जख्मी, घोसी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज
थाना क्षेत्र के नौसहरा चक गांव में बिजली के करंट से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला रीता देवी के परिजनों ने बताया कि रीता देवी अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी बीच उसका संपर्क विद्युत प्रवाहित तार से हो गया। जोरदार बिजली के झटके से वह महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में तत्काल उसे महिला को पीएचसी घोसी लाकर इलाज कराया गया।