उज्जैन: टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह पहुंचे बाबा महाकाल के दरबार, भस्म आरती में लिया आशीर्वाद 🏏🛕
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह आज धर्मनगरी उज्जैन पहुंचे। यहाँ उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में हाजिरी लगाई और बाबा महाकाल के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रिंकू सिंह तड़के होने वाली अलौकिक भस्म आरती में भी शामिल हुए और पूरी तरह शिवभक्ति में लीन नजर आए।
विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में अपने चहेते क्रिकेटर को बीच पाकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखा गया। दर्शन के पश्चात महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की ओर से रिंकू सिंह का विधिवत स्वागत किया गया और उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद व स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
#UjjainNews #RinkuSingh #MahakaleshwarTemple #BhasmaAarti #TeamIndia