Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

#वाहन चोर #गैंग का #खुलासा, सरगना #गौरव_कश्यप सहित 03 गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद* सितारगंज क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था गैंग। *अभियुक्तगण संगठित रूप से मोटरसाइकिलों की चोरी कर उनकी वास्तविक पहचान छिपाने के उद्देश्य से मूल नंबर प्लेट हटाकर उस पर कूटरचित (फर्जी) नंबर प्लेट लगा देते थे* 👮🏻‍♂️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सिटी रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत सितारगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए- *मुखबिर की सूचना पर शातिर वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं* ▶️ दिनांक 20.06.2026 को सायंकाल अजय कुमार अपनी मोटरसाइकिल से नानकमत्ता रोड स्थित गुरुद्वारे पर दर्शन करने हेतु गया। उसने अपनी मोटरसाइकिल गुरुद्वारे के बाहर सुरक्षित खड़ी कर दर्शन के लिए गुरुद्वारे के अंदर प्रवेश किया। कुछ समय पश्चात वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी की जा चुकी थी। अजय कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 331/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।इसके अतिरिक्त कोतवाली सितारगंज क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनकी विवेचना प्रचलित है। ▶️ लगातार हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सिडकुल रोड सितारगंज से वाहन चोर सरगना सहित 03 चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद की गई! अभियुक्तगण संगठित रूप से मोटरसाइकिलों की चोरी कर उनकी वास्तविक पहचान छिपाने के उद्देश्य से मूल नंबर प्लेट हटाकर उस पर कूटरचित (फर्जी) नंबर प्लेट लगा देते थे! मुकदमा उपरोक्त में धारा 112/317(2)/338/336(3)/340(2) भारतीय न्याय संहिता एव 35/106 बीएनएसएस की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्तगण को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। ▶️ गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह का सरगना गौरव शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में कोतवाली सितारगंज एवं थाना नानकमत्ता से वाहन चोरी के दो मामलों में जेल जा चुका है। गौरव ने ही गिरोह के अन्य सदस्यों को मोटरसाइकिल चोरी करना, लॉक तोड़ना तथा पुलिस से बचने के तरीके सिखाए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा सितारगंज क्षेत्र में कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। गिरोह के अन्य तीन सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर क्षेत्र में पूर्व में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ एवं बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी। *बरामदगी* 1- HERO SPLENDER PLUS रंग काला , चेसिस नंबर - MBLHAW111LHF03023 2-HF DELUXE रंग काला , चेसिस नंबर MBLHAC029K9D19742 *गिरफ्तार अभियुक्त* 1-गौरव कश्यप पुत्र मुकेश कश्यप निवासी नहर पार, वार्ड नम्बर 6, शिव मन्दिर के पास, सितारगंज उम्र 24 वर्ष , 2- किशन मण्डल उर्फ किन्नु पुत्र अमल मण्डल निवासी नहर पार, वार्ड नम्बर 6, शिव मन्दिर के पास, सितारगंज उम्र 20 वर्ष, 3- फैजान पुत्र नाजिम निवासी ग्राम पंडरी, सितारगंज उम्र 20 वर्ष पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक- श्री सुंदरम शर्मा एसएसआई जावेद मलिक एसआई जगत सिंह साही, चौकी इंचार्ज सिडकुल कo प्रेम कनवाल कo जगदीश कोठियाल कo कृष्णा चंद्र कo अर्जुन नग्नयाल कo कमल गहतोड़ी

MORE NEWS

किच्छा में देवभूमि पहाड़ी समाज की बैठक संपन्न, एकजुटता और उत्थान पर हुआ मंथन

किच्छा। देवभूमि पहाड़ी समाज को एकजुट करने, समाज के उत्थान और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर मंथन को लेकर किच्छा में पहाड़ी समाज के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती और आपसी एकता को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव रखे।

बैठक में समाज को संगठित करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने तथा संगठन को गैर-राजनीतिक स्वरूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की एकजुटता के लिए सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। बैठक के दौरान समाज के उत्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिन पर आगामी बैठक में पुनः विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक को फिलहाल ‘देवभूमि एकता मंच’ के रूप में आयोजित किया गया। संगठन के स्थायी नाम को लेकर चर्चा हुई और तय किया गया कि आगामी बैठक में शरद समिति की ओर से विचार-विमर्श के बाद संगठन के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रस्तावित रूप से ‘देवभूमि पहाड़ी महासभा’ के नाम पर भी चर्चा हुई।

बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में खेम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजा भंडारी एवं प्रेम आर्य, सचिव कुंदन नेगी, उपसचिव प्रमोद और कोषाध्यक्ष नारायण कोरंगा की जिम्मेदारी तय की गई। मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी लक्ष्मण सिंह, कैलाश चंद्र बिष्टानिया (कैलाश पंडित) को दी गई।

इसके अलावा संरक्षक मंडल में हरिश्चंद्र पंत, दिलीप सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, कमल धानक, नित्यानंद पालीवाल, बंशीधर जोशी, विनोद पंत, रमेश तिवारी गुड्डू सहित अन्य वरिष्ठ लोगों को शामिल किया गया।

बैठक में कमल धानक, नारायण सिंह बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, विनोद कोरंगा, गुड्डू तिवारी, विनोद पंत, नवल शर्मा, संतोष अधिकारी, भूपेंद्र नेगी, दलीप सिंह बिष्ट, पुष्कर रौतेला, राजा भंडारी, भूपाल शाह, दलीप सिंह जीना, कैलाशी नरेंद्र टाकुली, गगन पंत, श्याम सिंह बिष्ट, प्रकाश पंत, मदन मोहन पांडे, जीवन जोशी, कैलाश जोशी, तनुजा बिष्ट, रेनू बिष्ट, मंजू मेहरा, आशा चंद, यमुना कांडपाल, दीपा भट्ट, पाठक, प्रकाश वोरा, चंदन पांडे, भुवन जोशी और गोपेश पंत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से समाज को मजबूत बनाने और भविष्य में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के हित में प्राप्त सुझावों पर आगामी बैठक में फिर से मंथन करने पर सहमति बनी।

किच्छा में देवभूमि पहाड़ी समाज की बैठक संपन्न, एकजुटता और उत्थान पर हुआ मंथन किच्छा। देवभूमि पहाड़ी समाज को एकजुट करने, समाज के उत्थान और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर मंथन को लेकर किच्छा में पहाड़ी समाज के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग शामिल हुए। इस दौरान समाज के विकास, संगठन की मजबूती और आपसी एकता को लेकर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव रखे। बैठक में समाज को संगठित करने के लिए सदस्यता अभियान चलाने तथा संगठन को गैर-राजनीतिक स्वरूप में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज की एकजुटता के लिए सभी वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को साथ लेकर चलना आवश्यक है। बैठक के दौरान समाज के उत्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए, जिन पर आगामी बैठक में पुनः विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक को फिलहाल ‘देवभूमि एकता मंच’ के रूप में आयोजित किया गया। संगठन के स्थायी नाम को लेकर चर्चा हुई और तय किया गया कि आगामी बैठक में शरद समिति की ओर से विचार-विमर्श के बाद संगठन के नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। प्रस्तावित रूप से ‘देवभूमि पहाड़ी महासभा’ के नाम पर भी चर्चा हुई। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में खेम सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष राजा भंडारी एवं प्रेम आर्य, सचिव कुंदन नेगी, उपसचिव प्रमोद और कोषाध्यक्ष नारायण कोरंगा की जिम्मेदारी तय की गई। मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी लक्ष्मण सिंह, कैलाश चंद्र बिष्टानिया (कैलाश पंडित) को दी गई। इसके अलावा संरक्षक मंडल में हरिश्चंद्र पंत, दिलीप सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, कमल धानक, नित्यानंद पालीवाल, बंशीधर जोशी, विनोद पंत, रमेश तिवारी गुड्डू सहित अन्य वरिष्ठ लोगों को शामिल किया गया। बैठक में कमल धानक, नारायण सिंह बिष्ट, कमलेंद्र सेमवाल, विनोद कोरंगा, गुड्डू तिवारी, विनोद पंत, नवल शर्मा, संतोष अधिकारी, भूपेंद्र नेगी, दलीप सिंह बिष्ट, पुष्कर रौतेला, राजा भंडारी, भूपाल शाह, दलीप सिंह जीना, कैलाशी नरेंद्र टाकुली, गगन पंत, श्याम सिंह बिष्ट, प्रकाश पंत, मदन मोहन पांडे, जीवन जोशी, कैलाश जोशी, तनुजा बिष्ट, रेनू बिष्ट, मंजू मेहरा, आशा चंद, यमुना कांडपाल, दीपा भट्ट, पाठक, प्रकाश वोरा, चंदन पांडे, भुवन जोशी और गोपेश पंत सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। बैठक में सर्वसम्मति से समाज को मजबूत बनाने और भविष्य में व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के हित में प्राप्त सुझावों पर आगामी बैठक में फिर से मंथन करने पर सहमति बनी।

Kichha, Udham Singh Nagar | Aug 16, 2026

गोला नदी में छात्र के बहने से हड़कंप, NDRF- SDRF का सघन रेस्क्यू अभियान जारी

शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर-4 के समीप गोला नदी में नहाने के दौरान 11वीं कक्षा के एक छात्र के तेज जलप्रवाह में बह जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के साथ NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और छात्र की तलाश में सघन खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार पंतनगर टा कॉलोनी निवासी मुन्ना चौहान का पुत्र पवन अपने मित्रों के साथ 15 अगस्त को सुबह 10 बजे के करीब शांतिपुरी क्षेत्र में गोला नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के गहरे और तेज बहाव में चला गया तथा देखते ही देखते लापता हो गया। हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दोस्तों में चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही NDRF एवं SDRF के संयुक्त दल आवश्यक जीवनरक्षक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी के तेज बहाव और अधिक गहराई के चलते रेस्क्यू टीम को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें भी नदी के किनारे और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन कर रही हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और पवन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है। इस कठिन समय में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। छात्र की तलाश के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी और हरसंभव सहयोग किया जाएगा।
पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली और अभियान को पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ जारी रखने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से नदी के तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए सभी आवश्यक संसाधनों के साथ छात्र की तलाश में जुटे रहने का आग्रह किया।
इस दौरान NDRF एवं SDRF की टीमें तथा पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है तथा परिजन और स्थानीय लोग छात्र के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

गोला नदी में छात्र के बहने से हड़कंप, NDRF- SDRF का सघन रेस्क्यू अभियान जारी शांतिपुरी। शांतिपुरी नंबर-4 के समीप गोला नदी में नहाने के दौरान 11वीं कक्षा के एक छात्र के तेज जलप्रवाह में बह जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन के साथ NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और छात्र की तलाश में सघन खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार पंतनगर टा कॉलोनी निवासी मुन्ना चौहान का पुत्र पवन अपने मित्रों के साथ 15 अगस्त को सुबह 10 बजे के करीब शांतिपुरी क्षेत्र में गोला नदी में नहाने गया था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नदी के गहरे और तेज बहाव में चला गया तथा देखते ही देखते लापता हो गया। हादसे के बाद उसके साथ मौजूद दोस्तों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही NDRF एवं SDRF के संयुक्त दल आवश्यक जीवनरक्षक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नदी के तेज बहाव और अधिक गहराई के चलते रेस्क्यू टीम को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस एवं प्रशासन की टीमें भी नदी के किनारे और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन कर रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजेश शुक्ला मौके पर पहुंचे और पवन के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना है। इस कठिन समय में हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं। छात्र की तलाश के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान में किसी भी स्तर पर कमी नहीं आने दी जाएगी और हरसंभव सहयोग किया जाएगा। पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों से रेस्क्यू अभियान की प्रगति की जानकारी ली और अभियान को पूरी गंभीरता एवं तत्परता के साथ जारी रखने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से नदी के तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए सभी आवश्यक संसाधनों के साथ छात्र की तलाश में जुटे रहने का आग्रह किया। इस दौरान NDRF एवं SDRF की टीमें तथा पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर मौजूद रही। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है तथा परिजन और स्थानीय लोग छात्र के सकुशल मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Kichha, Udham Singh Nagar | Aug 16, 2026

#वाहन चोर #गैंग का #खुलासा, सरगना #गौरव_कश्यप सहित 03 गिरफ्तार, चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद* सितारगंज क्षेत्र में लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था गैंग। *अभियुक्तगण संगठित रूप से मोटरसाइकिलों की चोरी कर उनकी वास्तविक पहचान छिपाने के उद्देश्य से मूल नंबर प्लेट हटाकर उस पर कूटरचित (फर्जी) नंबर प्लेट लगा देते थे* 👮🏻‍♂️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति महोदय के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक सिटी रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत सितारगंज पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए- *मुखबिर की सूचना पर शातिर वाहन चोर गिरोह के सरगना सहित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं* ▶️ दिनांक 20.06.2026 को सायंकाल अजय कुमार अपनी मोटरसाइकिल से नानकमत्ता रोड स्थित गुरुद्वारे पर दर्शन करने हेतु गया। उसने अपनी मोटरसाइकिल गुरुद्वारे के बाहर सुरक्षित खड़ी कर दर्शन के लिए गुरुद्वारे के अंदर प्रवेश किया। कुछ समय पश्चात वापस लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी की जा चुकी थी। अजय कुमार द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 331/2026, धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।इसके अतिरिक्त कोतवाली सितारगंज क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में भी कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिनकी विवेचना प्रचलित है। ▶️ लगातार हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु तत्काल निर्देश दिए गए। निर्देशों के अनुपालन में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर सिडकुल रोड सितारगंज से वाहन चोर सरगना सहित 03 चोर को गिरफ्तार कर चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद की गई! अभियुक्तगण संगठित रूप से मोटरसाइकिलों की चोरी कर उनकी वास्तविक पहचान छिपाने के उद्देश्य से मूल नंबर प्लेट हटाकर उस पर कूटरचित (फर्जी) नंबर प्लेट लगा देते थे! मुकदमा उपरोक्त में धारा 112/317(2)/338/336(3)/340(2) भारतीय न्याय संहिता एव 35/106 बीएनएसएस की बढ़ोतरी की गई। अभियुक्तगण को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। ▶️ गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह का सरगना गौरव शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में कोतवाली सितारगंज एवं थाना नानकमत्ता से वाहन चोरी के दो मामलों में जेल जा चुका है। गौरव ने ही गिरोह के अन्य सदस्यों को मोटरसाइकिल चोरी करना, लॉक तोड़ना तथा पुलिस से बचने के तरीके सिखाए। पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा सितारगंज क्षेत्र में कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया गया है। गिरोह के अन्य तीन सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों का पुलिस रिमांड प्राप्त कर क्षेत्र में पूर्व में हुई अन्य वाहन चोरी की घटनाओं के संबंध में पूछताछ एवं बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी। *बरामदगी* 1- HERO SPLENDER PLUS रंग काला , चेसिस नंबर - MBLHAW111LHF03023 2-HF DELUXE रंग काला , चेसिस नंबर MBLHAC029K9D19742 *गिरफ्तार अभियुक्त* 1-गौरव कश्यप पुत्र मुकेश कश्यप निवासी नहर पार, वार्ड नम्बर 6, शिव मन्दिर के पास, सितारगंज उम्र 24 वर्ष , 2- किशन मण्डल उर्फ किन्नु पुत्र अमल मण्डल निवासी नहर पार, वार्ड नम्बर 6, शिव मन्दिर के पास, सितारगंज उम्र 20 वर्ष, 3- फैजान पुत्र नाजिम निवासी ग्राम पंडरी, सितारगंज उम्र 20 वर्ष पुलिस टीम- प्रभारी निरीक्षक- श्री सुंदरम शर्मा एसएसआई जावेद मलिक एसआई जगत सिंह साही, चौकी इंचार्ज सिडकुल कo प्रेम कनवाल कo जगदीश कोठियाल कo कृष्णा चंद्र कo अर्जुन नग्नयाल कo कमल गहतोड़ी - Kichha News