सुसनेर: लोधाखेड़ी में दूसरी पत्नी के बेटों ने पिता की ज़मीन की फर्जी रजिस्ट्री की, पीड़ित ने डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
आज बुधवार दोपहर 3:30 बजे डग रोड स्थित SDM कार्यालय में ग्राम लोधाखेड़ी के कन्हैयालाल शर्मा ने डिप्टी कलेक्टर अर्पिता राय को ज्ञापन सौपा और बताया कि उनके पिता राजाराम की 2 पत्निया है। पिता की जमीन को उनकी दूसरी पत्नी के बेटो ने फर्जी तरीके से अपने नाम रजिस्ट्री करवा लिया है, जिससे वे अपने कानूनी मालिकाना हक से वंचित रह गए हैं। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई है