बरियारपुर: सावन की पहली सोमवारी पर शिवालियों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सावन माह की पहली सोमवारी पर पूरे जिले में शिव भक्ति का उल्लास देखने को मिला। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिवगुरु धाम में लगा भक्तों का तांता सदर प्रखंड के प्रसिद्ध ऐतिहासिक शिवगुरु धाम में हजारों की संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। भक्तों की लंबी कतारें मंदिर परिसर से बाहर तक देखी गईं।