शाहजहांपुर: पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव का निधन, शोक की लहर फैली
शाहजहांपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल यादव का दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले चार महीने से किडनी संबंधी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वर्ष 2000 में जिला पंचायत अध्यक्ष रहे वीरेंद्र पाल यादव का राजनीतिक सफर बेहद निष्कलंक रहा। उनके परिवार का राजनीति में मजबूत प्रभाव है; उन