इगलास: इगलास में नाले के ऊपर बने अतिक्रमण को 5 दिन में हटाने का आदेश
Iglas, Aligarh | Sep 30, 2026 इगलास नगर में होकर कारवार नदी के लिए जा रहे गिदोली रजवाहा नाली के ऊपर निजी पुल बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल द्वारा अतिक्रमणकारियों को 5 दिन का अल्टीमेटम दिया है वहीं उप जिलाधिकारी का साफ तौर पर कहना है कि यदि 5 दिन के अंदर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निश्चित समय अनुसार हटाया जाएगा अतिक्रमण।