बेलदौर: इलाज के दौरान वृद्धा की मौत, बेलदौर थाना में मामला दर्ज, पुलिस कार्रवाई में जुटी
मारपीट में घायल एक वृद्ध महिला की मौत बेगुसराय से भागलपुर इलाज के लिए ले जाने के क्रम में रास्ते में ही हो गई। घटना बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पचौत गांव में गत 3 अगस्त की बताई जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित महिला के पुत्र अजय उर्फ लड्डू कुमार के लिखित शिकायत पर गांव के ही पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज कर शव को अपने कब्जे में