Public App Logo
रील बनाने की जगह दिखाई इंसानियत, तुरंत मिली मदद से बचीं कई जानें! ​जोधपुर में नेशनल हाईवे-62 पर बावड़ी के पास एक बड़ा हादसा सामने आया। विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे लोगों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। ​हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों ने संवेदनहीनता दिखाने या रील/वीडियो बनाने के बजाय तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बिना समय गंवाए एकजुट होकर पलटी हुई पिकअप को सीधा किया और घायलों को संभाला। ​हालांकि, इस दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों की इलाज के दौरान मौत हो गई, लेकिन स्थानीय लोगों की इस त्वरित मदद और सूझबूझ की वजह से कई अन्य लोगों की जान समय रहते बचा ली गई। ​जोधपुर टुडे न्यूज़ सलाम करता है उन सभी राहगीरों और स्थानीय लोगों को, जिन्होंने रील बनाने से ऊपर उठकर 'इंसानियत' को चुना और मानवता की एक मिसाल कायम की! ​#JodhpurTodayNews #jodhpurnews #HumanityFirst #BreakingNews #bawadiaccident #helpothers #RajasthanNews - Jodhpur News