राजपुर: डेहरिया गांव के बाधार से कृषि ट्रांसफॉर्मर चोरी, तांबा निकालकर पार्ट्स बिखेरे
Rajpur, Buxar | Aug 13, 2026 राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत भरखरा गांव के उत्तर-पूर्व स्थित डेहरिया गांव के बधार में चोरों ने कृषि कार्य के लिए लगाए गए ट्रांसफॉर्मर को चोरी कर लिया। बुधवार की सुबह खेत की ओर टहलने पहुंचे किसानों को ट्रांसफॉर्मर गायब मिला। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण जुट गए।