बिंदकी: बिंदकी में भाकियू टिकैत गुट ने ट्रैक्टर द्वारा निकाली तिरंगा यात्रा, एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा गुरुवार को दिन में करीब 1:00 बजे ट्रैक्टरों द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बिंदकी कस्बे के प्रमुख मार्ग में घूमी। अंत में तिरंगा यात्रा तहसील पहुंची जहा पर प्रधानमंत्री को संबोधित एक सात सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम बिंदकी को दिया गया। और मांग पूरी करने की बात कही गई।