तेंदूखेड़ा: तेंदूखेड़ा में खाद विक्रेताओं की बैठक में एसडीएम के कड़े निर्देश: सरकारी रेट पर ही होगी बिक्री
तेंदूखेड़ा। किसानों को खाद की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर एसडीएम सी.जी. गिरी ने अधिकारी-कर्मचारियों एवं खाद विक्रेताओं की बैठक आयोजित की। बैठक में एसडीएम ने खाद विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद का विक्रय निर्धारित सरकारी दर पर ही किया जाए।एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक खाद दुकान के पास पटवारी की तैनाती रहेगी, जो वितरण व्यवस्था पर नजर रखेंगे।