भीकनगांव: NCC का 10 दिवसीय शिविर शुरू, 6 जिलों के 377 प्रशिक्षार्थी जुटे; अभ्यास से युद्ध कौशल तक सीखेंगे अनुशासन, नेतृत्व
खरगोन के बोरावां स्थित JIT परिसर में 36 एमपी बटालियन एनसीसी खंडवा का 10 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप शुरू हुआ। कैंप में खंडवा, खरगोन, बड़वानी, हरदा, बुरहानपुर और इंदौर जिले के 377 कैडेट्स शामिल हुए हैं। यहां कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ नेतृत्व क्षमता और व्यक्तित्व विकास का अभ्यास कराया जाएगा।