#बेवर जीटी #रोड पर #वसूली का #वीडियो वायरल #इंस्पेक्टर क्राइम #और #कथित दलाल में #नोकझोंक
जनपद -मैनपुरी
रिपोर्टर -नफीस अली
मो-9897500102
एंकर -जनपद मैनपुरी के बेवर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ GT रोड पर स्थित बंद होटल के पास ट्रकों से वसूली का वीडियो वायरल हो रहा है।आरोप है कि इंस्पेक्टर क्राइम कौशलेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद थे, और वसूली का पूरा खेल जगन दीक्षित नामक व्यक्ति के जरिए चल रहा था। वायरल वीडियो में पुलिस के एक सिपाही और जगन दीक्षित के बीच तीखी बहस और हाथापाई तक की नौबत आ गई।
बेवर के GT रोड पर बंद होटल के पास का ये वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क से गुजर रहे ट्रकों को रोककर अवैध वसूली की जा रही है। आरोप है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन जगन दीक्षित नाम का व्यक्ति करता है, जिसके जरिए पुलिस से लेन-देन होता है।
वायरल हो रहे वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि एक सिपाही खुद जगन दीक्षित को दलाल कह रहा है। दोनों के बीच जमकर कहा-सुनी हो रही है। आरोप तो यहां तक है कि जगन दीक्षित ने सिपाही की रायफल छीनने का भी प्रयास किया।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि जगन दीक्षित पुलिस को धमकाते हुए खुद ही वीडियो बना रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। सवाल ये उठता है कि आखिर एक आम आदमी में पुलिस से उलझने और रायफल छीनने की हिम्मत कहां से आई? क्या उसे किसी का संरक्षण प्राप्त है?
फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक इस पूरे मामले पर क्या कार्रवाई करते हैं। क्या इंस्पेक्टर क्राइम कौशलेंद्र सिंह और वसूली गैंग पर गाज गिरेगी