कुंडा: हथिगवां के बरई महमदपुर गांव में हत्या के मामले में फरार तीन बदमाशों को 25-25 हजार का इनाम घोषित
थाना हथिगवां क्षेत्र में हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में रविवार शाम 5 बजे पुलिस अधीक्षक ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना के बाद से फरार चल रहे तीन वांछित अभियुक्तों—शैलेन्द्र कुमार यादव (महमदपुर बरई, कुंडा), प्रेम यादव (साहिबापुर, कुंडा) और राज यादव (तिवारीपुर, मानिकपुर)—पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस इनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।