हनुमानगढ़: इंदिरा गांधी नहर के रेगुलेशन की तस्वीर साफ, चार में से दो समूहों को चलाने की मिली स्वीकृति
इंदिरागांधी नहर के रेग्यूलेशन की तस्वीर साफ कर दी गई। विभाग स्तर पर अगला रोटेशन चार में दो समूह में चलाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। प्रस्तावित चक्रीय कार्यक्रम के तहत 29 सितम्बर की शाम छह बजे आईजीएनपी की अनूपगढ़ शाखा की नहर चलनी थी। इसमें विभाग ने 2550 क्यूसेक पानी चला दिया।