बिल्सी: उघैती थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के साथ मारपीट और हैवानियत का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार
Bilsi, Budaun | Sep 26, 2026 बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के साथ मारपीट करने और हैवानियत की सारी हदें पार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उक्त मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एडीजी रमित शर्मा ने अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।