थानेसर: कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत, 20 से ज्यादा घायल
हरियाणा के कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से 6 लोगों की मौत हुई और 20 से ज्यादा घायल हुए। हादसा पिंडारसी गांव के पास हुआ। घायलों में से दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।