दामोदरपुर, जवईनिया में नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी स्वास्थ्य संबंधी सलाह
आरा। “स्वस्थ समाज–सशक्त समाज” के उद्देश्य के साथ नवचेतना सामाजिक कल्याण संस्था एवं मेडिकॉन हॉस्पिटल, महावीर टोला, आरा के संयुक्त तत्वावधान में दामोदरपुर, जवईनिया में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में स्थानीय ग्रामीणों एवं जरूरतमंद लोगों के लिए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह नि:शुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर में पहुंचे विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच की तथा उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के अनुसार उचित चिकित्सीय परामर्श दिया
Arrah, Bhojpur | Oct 4, 2026