पाटी: प्रेम-प्रसंग के बाद युवक-युवती के भाग जाने पर बोकराटा बंद, लड़की को वापस दिलाने की मांग
Pati, Barwani | Aug 7, 2026 ग्राम बोकराटा में एक लड़की ने अन्य समाज के लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते भाग गई। इसके बाद से समाज में आक्रोश का माहौल है। समाजजन इस घटना से आक्रोशित होकर गांव बंद रखा और पुलिस से युवती को वापस परिजनों के सुपुर्द करने की मांग की। पूरे गांव में दिनभर सन्नाटा छाया रहा। उधर पुलिस भी गांव में तैनात रही। थाना प्रभारी रामदास यादव ने गांव पहुँचकर विस्तृत चर्चा की।