तारानगर: भालेरी थाने के रिड़खला की रोही में खेत में काम करते समय 50 वर्षीय किसान की तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत
जिले के भालेरी थाना क्षेत्र के गांव रिड़खला में मंगलवार की देर शाम खेत में काम करते समय 50 वर्षीय किसान की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी।तबीयत बिगड़ने पर परिजन किसान को निजी वाहन से डीबी अस्पताल लेकर आये, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी से एएसआई सुरेश कुमार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। जहां किसान सुरेन्द्र की मौत हो गई।