महागामा: पलहारपुर के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार घायल
महागामा थाना क्षेत्र के पलहारपुर के समीप रविवार की रात टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल की पहचान ललमटिया थाना क्षेत्र के कुसुम घाटी निवासी सोमाय पहाड़िया (30), पिता जब्बू पहाड़िया के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार की शाम करीब 8 बजे सोमाय पहाड़िया बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पलहारपुर के समीप एक टोटो वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार