सिकटी बॉर्डर पर स्मैक तस्करी का भंडाफोड़! बाइक की हेडलाइट में छिपा था 5.10 ग्राम स्मैक, नेपाली युवक गिरफ्तार
भारत-नेपाल सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एसएसबी और सिकटी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 3 अक्टूबर को सीमा चौकी लेटी के जवानों ने सीमा स्तंभ संख्या 164 के पास एक नेपाली युवक को संदिग्ध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल की हेडलाइट के हैंडल के पास केबल के बीच प्लास्टिक में छिपाकर रखा 5.10 ग्राम स्मैक जैसा संदिग्ध पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी की पहचान शेषराज विश्वकर्मा, मोरंग, नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सिकटी थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
📍 सिकटी, अररिया | Pi Express News
#Sikti #Araria #ArariaNews #PiExpressNews #NepalBorder #IndiaNepalBorder #SSB #SiktiPolice #Smack #DrugSmuggling #SmackSmuggling #NepaliSmuggler #DrugSeized #BiharNews #BiharPolice #BorderNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #ViralNews #ReelsNews
Araria, Araria | Oct 5, 2026