लखनपुर: ग्राम चांदो हाई स्कूल में जनपद अध्यक्ष शशिकला विक्रम सिंह के हाथों छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण हुआ
सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के लखनपुर विकासखंड के ग्राम चांदो हाई स्कूल में सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में लखनपुर जनपद अध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधि शामिल हुए जहां जनपद अध्यक्ष के हाथों कक्षा नौवीं के छात्राओं को निशुल्क साइकिल का वितरण हुआ साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।